• होम
  • अपराध
  • विनीत राय हत्याकांड में आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित 

विनीत राय हत्याकांड में आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित 

गाजीपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में चर्चित विनीत राय हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा कदम उठाया है। मामले से जुड़े चार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनाम की घोषणा डीआईजी वैभव कृष्ण  द्वारा की गई है। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 2, 2026 2:45 pm IST, Published 2 hours ago

गाजीपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में चर्चित विनीत राय हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा कदम उठाया है। मामले से जुड़े चार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनाम की घोषणा डीआईजी वैभव कृष्ण  द्वारा की गई है।

पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे आरोपियों में शंकर पाण्डेय, सोनू यादव, आलोक दूबे और कमलेश चौधरी शामिल हैं। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें भी लगाई गई हैं।

गौरतलब है कि 29 मई की रात विनीत राय की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जांच के दौरान कटरा गैंग का नाम सामने आया था और इसी गैंग के सदस्यों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही जनता से भी अपील की गई है कि यदि किसी को आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Advertisement