• होम
  • खेल
  • IPL 2026: Kevin Pietersen की बड़ी भविष्यवाणी, बदल सकता है KKR का कोच

IPL 2026: Kevin Pietersen की बड़ी भविष्यवाणी, बदल सकता है KKR का कोच

Kolkata Knight Riders (KKR) का प्रदर्शन Indian Premier League 2026 सीजन में अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल करने में नाकाम रही है, जिससे फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच चिंता बढ़ गई है। हाल ही में Gujarat Titans के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी KKR को […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
inkhbar News
  • April 18, 2026 8:12 am IST, Updated 3 hours ago

Kolkata Knight Riders (KKR) का प्रदर्शन Indian Premier League 2026 सीजन में अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल करने में नाकाम रही है, जिससे फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच चिंता बढ़ गई है। हाल ही में Gujarat Titans के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी KKR को हार का सामना करना पड़ा। लगातार मिल रही हार के चलते टीम के कोच अभिषेक नायर और कप्तान अजिंक्य रहाणे पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों को लेकर काफी आलोचना हो रही है।

इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Kevin Pietersen ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि आने वाले सीजन में टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव हो सकता है। पीटरसन के मुताबिक, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान Brendon McCullum KKR के नए कोच बन सकते हैं।

हालांकि, फिलहाल मैकुलम इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं और उनका कार्यकाल 2027 तक जारी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह भविष्य में IPL में वापसी करते हैं या नहीं। KKR के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले मैचों में टीम को बेहतर प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा।

Advertisement