• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • राम मंदिर दान राशि मामले में शिवपाल यादव का बड़ा बयान, निष्पक्ष जांच की मांग

राम मंदिर दान राशि मामले में शिवपाल यादव का बड़ा बयान, निष्पक्ष जांच की मांग

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे कथित गबन के मामले ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इस पूरे प्रकरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राम मंदिर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 16, 2026 2:20 pm IST, Published 3 hours ago

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे कथित गबन के मामले ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इस पूरे प्रकरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राम मंदिर में आए चंदे में बड़े पैमाने पर हेराफेरी और गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और लोगों का भरोसा कायम रहे।

इधर, राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने भी मामले की जांच तेज कर दी है। सोमवार को SIT के तीन सदस्य अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। उनके साथ जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

जांच टीम ने यात्री सुविधा केंद्र के सभागार में संबंधित अधिकारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दानपात्रों से प्राप्त राशि, उसकी गिनती और रिकॉर्ड से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

 

Advertisement