• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • राजीव राय का निशाना, बिना नाम लिए सहयोगी दलों के नेताओं पर साधा हमला

राजीव राय का निशाना, बिना नाम लिए सहयोगी दलों के नेताओं पर साधा हमला

घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा गठबंधन से जुड़े कुछ नेताओं पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल एक नेता अपने पद को बचाने की चिंता में हैं, जबकि दूसरे नेता अपने पुत्रों के लिए टिकट की […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 18, 2026 10:27 am IST, Published 3 hours ago

घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा गठबंधन से जुड़े कुछ नेताओं पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल एक नेता अपने पद को बचाने की चिंता में हैं, जबकि दूसरे नेता अपने पुत्रों के लिए टिकट की तलाश में बयानबाजी कर रहे हैं।

राजीव राय ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा नेतृत्व इन नेताओं की जमीनी राजनीतिक हैसियत को समझ चुका है, इसलिए उन्हें पहले जैसा महत्व नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता मीडिया के एक वर्ग के सहयोग से केवल चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।

सपा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे नेताओं पर सहानुभूति रखनी चाहिए और उन पर तरस खाना चाहिए। उनके इस बयान को प्रदेश की सियासत में चल रही बयानबाजी और गठबंधन की अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Advertisement