उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर, चाचा-भतीजे ने मौके पर तोड़ा दम

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजस्थान निवासी गोपाल सिंह और […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 20, 2026 5:45 pm IST, Published 2 months ago

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजस्थान निवासी गोपाल सिंह और उनके भतीजे शिवा के रूप में हुई है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही यूपीडा (UPIDA) की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान और चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement