• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • सीतापुर में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति ने तोड़ा दम

सीतापुर में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति ने तोड़ा दम

सीतापुर: जिले के सिधौली कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 23, 2026 9:28 am IST, Published 3 hours ago

सीतापुर: जिले के सिधौली कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement