ताजनगरी को जल्द मिलेगी फुल मेट्रो कनेक्टिविटी की सौगात

आगरा: शहरवासियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। आगरा मेट्रो परियोजना के प्रथम कॉरिडोर का विस्तार तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। मन:कामेश्वर से आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक सभी भूमिगत स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए लगभग तैयार हो चुके हैं, जबकि आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर फिनिशिंग कार्य अंतिम दौर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 24, 2026 5:25 pm IST, Published 3 hours ago

आगरा: शहरवासियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। आगरा मेट्रो परियोजना के प्रथम कॉरिडोर का विस्तार तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। मन:कामेश्वर से आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक सभी भूमिगत स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए लगभग तैयार हो चुके हैं, जबकि आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर फिनिशिंग कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को ताजमहल से लेकर आईएसबीटी तक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में विस्तारित खंड पर मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल भी जारी है। अधिकारियों का मानना है कि सभी आवश्यक परीक्षण और सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही इस हिस्से को यात्रियों के लिए खोला जा सकेगा।

आगरा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को इस परियोजना से विशेष लाभ मिलेगा। ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग क्षेत्र के निकट स्थित ताजमहल मेट्रो स्टेशन से आईएसबीटी तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इससे पर्यटक और स्थानीय यात्री महज 15 से 20 मिनट में ताजमहल से बस टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे। इससे सड़क यातायात पर दबाव भी कम होगा और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी।

मेट्रो परियोजना की एक खास विशेषता इसकी मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी है। आईएसबीटी और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख परिवहन केंद्रों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इससे यात्रियों को बस और रेल सेवाओं के बीच निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।  आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन को केवल परिवहन केंद्र ही नहीं बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगरा मेट्रो का गोस्मार्ट एनसीएमसी कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है। यह एक इंटर-ऑपरेबल कार्ड है, जिसका उपयोग देश के विभिन्न शहरों की मेट्रो सेवाओं, बसों, पार्किंग और अन्य डिजिटल भुगतान आधारित सुविधाओं में किया जा सकता है। इस कार्ड के उपयोग पर यात्रियों को प्रत्येक यात्रा में विशेष छूट का लाभ भी मिलेगा। आगरा मेट्रो का विस्तार शहर के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को नई मजबूती देगा। इससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, वहीं स्थानीय नागरिकों को भी तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

 

Advertisement