live News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टकराव से अटकी शांति वार्ता, आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात
मिडिल ईस्ट में शांति की कोशिशों पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। प्रस्तावित दूसरी मध्यस्थ वार्ता से पहले ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान अपने रुख पर अड़ा हुआ है। इस समुद्री मार्ग की दोबारा नाकेबंदी ने शांति वार्ता की संभावनाओं को झटका दिया है। इस बीच, रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। बातचीत में हॉर्मुज की स्थिति को वार्ता में बड़ी बाधा बताया गया। ट्रंप ने इस पर विचार करने की बात कही है।
