• होम
  • अपराध
  • सरकारी जमीन घोटाले में कार्रवाई तेज, पूर्व EO गिरफ्तार

सरकारी जमीन घोटाले में कार्रवाई तेज, पूर्व EO गिरफ्तार

  संभल: यूपी के संभल जिले में सरकारी जमीन से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाया गया है। शाहजहांपुर में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को संभल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि संभल नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (EO) के रूप में तैनाती के […]

Advertisement
EO
Gauravshali Bharat News
  • July 2, 2026 11:04 am IST, Published 2 hours ago

 

संभल: यूपी के संभल जिले में सरकारी जमीन से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाया गया है। शाहजहांपुर में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को संभल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि संभल नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (EO) के रूप में तैनाती के दौरान सरकारी भूमि के कथित फर्जी पट्टे जारी कर करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में भूमिका निभाई।

जांच के अनुसार मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के तख्त गुसाई के पास स्थित करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि इस जमीन पर अवैध कब्जा कराने के उद्देश्य से नियमों की अनदेखी कर फर्जी पट्टे आवंटित किए गए।

इस प्रकरण में भूमाफिया सईदुल रहमान सहित उसके परिजनों और अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सईदुल रहमान की मृत्यु हो चुकी है, जबकि उसके दो बेटों, पत्नी और कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

राजकुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और प्रशासन पूरे प्रकरण की परतें खंगाल रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित फर्जी आवंटन में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा सरकारी जमीन के दुरुपयोग से जुड़े अन्य मामलों का भी इससे कोई संबंध है या नहीं। प्रशासन का कहना है कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए किए गए किसी भी प्रकार के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Advertisement