बिहार के सारण जिले के मस्तीचक में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई। गौतम अडाणी और उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी ने साथ मिलकर अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल का भूमि पूजन और उद्घाटन किया। यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाला सबसे बड़ा आई हॉस्पिटल बताया जा रहा है।
अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के माध्यम से लोगों को सस्ती और अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे बिहार और आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने बिहार में विकास और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
गौतम अडाणी ने अपने संबोधन में कहा, “हम चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हमारी नियत में कोई खोट नहीं है। हमारा लक्ष्य समाज के लिए सकारात्मक बदलाव लाना और विकास को नई दिशा देना है।”
इस परियोजना को बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।