• होम
  • बिहार
  • विकसित बिहार के लक्ष्य पर सरकार का फोकस, परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

विकसित बिहार के लक्ष्य पर सरकार का फोकस, परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार राज्य के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज एवं केंद्रीय बजट की विभिन्न घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास परियोजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 1, 2026 3:56 pm IST, Published 1 hour ago

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार राज्य के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज एवं केंद्रीय बजट की विभिन्न घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास परियोजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के विकास से जुड़ी सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक के दौरान उन परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई जिनका कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

सम्राट चौधरी ने इस बात पर भी विशेष जोर दिया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी की आवश्यकता बताई गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा और बेहतर समन्वय के साथ कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

Advertisement