• होम
  • बिहार
  • 8 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की तो पार्टी सड़क पर होगा आंदोलन

8 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की तो पार्टी सड़क पर होगा आंदोलन

गया: बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल बढ़ गई जब बाराचट्टी से विधायक ज्योति मांझी  पर कथित हमले का मामला सामने आया। घटना को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जीतन राम मांझी ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 18, 2026 7:13 pm IST, Published 1 month ago

गया: बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल बढ़ गई जब बाराचट्टी से विधायक ज्योति मांझी  पर कथित हमले का मामला सामने आया। घटना को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ 8 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

HAM प्रमुख ने यह भी दावा किया कि लगातार ऐसी घटनाएं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता बढ़ा रही हैं और सरकार को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Advertisement