• होम
  • बिहार
  • संगठन विस्तार पर जदयू का फोकस, नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

संगठन विस्तार पर जदयू का फोकस, नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में पार्टी नेतृत्व लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी  के आवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 1, 2026 4:13 pm IST, Published 2 hours ago

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में पार्टी नेतृत्व लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी  के आवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया और संगठन की मजबूती, विस्तार तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत बनाने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए सरकार तथा संगठन दोनों स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर अपने विचार साझा किए। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।

जदयू नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

 

Advertisement