• होम
  • बिहार
  • तेज प्रताप यादव पर नया विवाद, अनुष्का यादव के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

तेज प्रताप यादव पर नया विवाद, अनुष्का यादव के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में दावा किया गया है कि 6 जून को तेज प्रताप यादव कथित तौर पर घर में प्रवेश कर अनुष्का […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 19, 2026 2:24 pm IST, Published 2 hours ago

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में दावा किया गया है कि 6 जून को तेज प्रताप यादव कथित तौर पर घर में प्रवेश कर अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी से मिलने का प्रयास कर रहे थे।

आकाश यादव का आरोप है कि तेज प्रताप यादव ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया और इसके बाद बच्ची से मिलने की कोशिश की। शिकायत दर्ज होने के बाद मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

वहीं, तेज प्रताप यादव ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह विवाद खड़ा किया जा रहा है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि सच्चाई जांच के बाद सामने आ जाएगी और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आरोपों को राजनीतिक और व्यक्तिगत दुर्भावना से प्रेरित बताया है।

फिलहाल मामले की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement