• होम
  • बिहार
  • बिहार में नई सरकार की टीम तैयार, सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में 32 मंत्री शामिल

बिहार में नई सरकार की टीम तैयार, सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में 32 मंत्री शामिल

बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में एनडीए के कई बड़े नेताओं की […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 7, 2026 1:11 pm IST, Published 6 days ago

बिहार की राजनीति में नए दौर की शुरुआत के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में एनडीए के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। गांधी मैदान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बिहार सरकार की नई टीम लगभग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत कुल 35 मंत्रियों के लिए निर्धारित कैबिनेट में अब 32 मंत्रियों को शामिल किया गया है। फिलहाल एक पद खाली रखा गया है, जिसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। भाजपा के 15, जदयू के 13, एलजेपीआर के 2, हम का 1, आरएलएम का 1 को जोड़कर आज कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है।

सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा जल्द किया जाएगा। संभावना है कि विभागों की सूची आज देर शाम, रात तक या फिर कल सुबह जारी की जा सकती है। विभागों के बंटवारे को लेकर सत्ता पक्ष और राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं चल रही हैं।

नई सरकार के गठन के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलता है और नई सरकार बिहार में विकास, रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर किस तरह काम करती है।

Advertisement