• होम
  • Blog
  • यूपी में 40 हजार घरों में घुसा बाढ़ का पानी

यूपी में 40 हजार घरों में घुसा बाढ़ का पानी

बिहार के 466 गांव प्रभावित; MP में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में पारा 41°C नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव देखने को […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • October 5, 2026 9:57 am IST, Published 1 hour ago

बिहार के 466 गांव प्रभावित; MP में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में पारा 41°C

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं राजस्थान में दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी तेज हो गई है।

लखनऊ में 40 हजार घरों में घुसा गोमती का पानी

उत्तर प्रदेश में पिछले 9 दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन बांधों से छोड़े गए पानी के कारण 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती नदी का पानी करीब 40 हजार घरों में घुस गया है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए करीब 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कई इलाकों की गलियों में नावों से लोगों को आने-जाने की सुविधा दी जा रही है। स्थिति को देखते हुए गोमती रिवर फ्रंट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

बिहार के 466 गांव बाढ़ की चपेट में

बिहार में भी बाढ़ का असर कई जिलों में बना हुआ है। राज्य के 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 92,730 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अब तक 27 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। सारण जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां करीब 3.55 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। यहां लगभग 44 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

MP में 7 से 9 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद दिन में गर्मी और रात में ठंड बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 16°C और इंदौर में 18°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 7 से 9 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश के 14 शहरों में बारिश का अनुमान जताया है।

राजस्थान में पारा 41°C तक पहुंचा

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को पिलानी में अधिकतम तापमान 41°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दिन के समय तेज गर्मी का असर देखने को मिला। मौसम में यह बदलाव मानसून की विदाई के बाद तापमान बढ़ने का संकेत माना जा रहा है।

Advertisement