• होम
  • Breaking News Ticker
  • महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सकता; हितैषी होने का संदेश देना चाह रही सरकार : राहुल गाँधी

महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सकता; हितैषी होने का संदेश देना चाह रही सरकार : राहुल गाँधी

नयी दिल्ली : संसद के लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गाँधी ने सरकार से कहा कि पुराना बिल लाइए, […]

Advertisement
Rahul Gandhi
Gauravshali Bharat News
  • April 17, 2026 5:11 pm IST, Published 3 weeks ago

नयी दिल्ली : संसद के लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गाँधी ने सरकार से कहा कि पुराना बिल लाइए, हम उसे पास कराएंगे। महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन पर कहा कि पहला सच तो यह है कि यह महिलाओं का बिल नहीं है। इसका महिलाओं के एम्पावरमेंट से इसका कोई लेना-देना नहीं है। यह भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है। सरकार ओबीसी भाइयों और बहनों को अधिकार देने से बच रही है। विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि, हम सभी ने महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह बिल 2023 में पास हो चुका है, पहला सच ये है कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि हर कोई जानता है कि जादूगर और कारोबारी के बीच एक साझेदारी है। जैसे ही नेता प्रतिपक्ष ने ये कहा सदन में हंगामा हो गया।

Advertisement