• होम
  • अपराध
  • वाराणसी में OLX के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

वाराणसी में OLX के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

वाराणसी: वाराणसी में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने OLX के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों को सामान […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 15, 2026 6:33 pm IST, Published 54 minutes ago

वाराणसी: वाराणसी में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने OLX के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों को सामान खरीद-बिक्री का झांसा देकर ठगी करता था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कई सिम कार्ड, नगदी और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार साइबर ठग मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और ठगी के तरीकों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

Advertisement