• होम
  • अपराध
  • देवरिया में मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

देवरिया में मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

देवरियाः यूपी के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार मिश्रौली गांव में एक खेत से मानव कंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कंकाल के पास से एक साड़ी, चप्पल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। शुरुआती जांच […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 15, 2026 8:39 am IST, Published 58 minutes ago

देवरियाः यूपी के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार मिश्रौली गांव में एक खेत से मानव कंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कंकाल के पास से एक साड़ी, चप्पल और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

Advertisement