• होम
  • अपराध
  • पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

मऊ:  मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास तड़के पुलिस और एक फरार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान गोलू उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है, जो 23 […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 6, 2026 1:26 pm IST, Published 2 months ago

मऊ:  मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास तड़के पुलिस और एक फरार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान गोलू उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है, जो 23 अप्रैल को चकेश्वर इलाके में घर के सामने बैठे 18 वर्षीय युवक को गोली मारने की घटना में मुख्य आरोपी था। इस मामले में पुलिस पहले ही 29 अप्रैल को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन गोलू फरार चल रहा था।

भोर में उसकी लोकेशन मिलने पर थाना दोहरीघाट पुलिस, एसओजी, स्वाट एवं सर्विलांस की सयुक्त टीम द्वारा  घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया, उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिन्दा कारतूस बोर बरामद किया गया है | घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Tags

Mau Police
Advertisement