• होम
  • अपराध
  • पहचान छिपाने की कोशिश, आतंकी गिरफ्तार

पहचान छिपाने की कोशिश, आतंकी गिरफ्तार

गुरुग्राम। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संदिग्ध आतंकी शब्बीर लोन को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी गुरुग्राम में हेयर ट्रांसप्लांट कराकर अपना लुक बदलने की कोशिश कर रहा था ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बच सके। पुलिस के मुताबिक, शब्बीर लोन का संबंध पाकिस्तान समर्थित […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 20, 2026 10:41 pm IST, Published 4 weeks ago

गुरुग्राम। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संदिग्ध आतंकी शब्बीर लोन को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी गुरुग्राम में हेयर ट्रांसप्लांट कराकर अपना लुक बदलने की कोशिश कर रहा था ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बच सके।

पुलिस के मुताबिक, शब्बीर लोन का संबंध पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से बताया जा रहा है। वह कथित तौर पर दिल्ली में बड़े हमले की साजिश से जुड़े मॉड्यूल के संपर्क में था। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी बांग्लादेश के रास्ते भारत में सक्रिय नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च कर हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। दिल्ली पुलिस अब उसके संपर्कों, फंडिंग और आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement