• होम
  • अपराध
  • विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी बिंद मुठभेड़ में ढेर, SOG प्रभारी घायल

विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी बिंद मुठभेड़ में ढेर, SOG प्रभारी घायल

गाजीपुर: होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में वांछित आरोपी कमलेश चौधरी बिंद को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था इलाके में हुई। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 4, 2026 8:34 am IST, Published 1 month ago

गाजीपुर: होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में वांछित आरोपी कमलेश चौधरी बिंद को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था इलाके में हुई। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

Gauravshali Bharat

पुलिस के अनुसार, कमलेश चौधरी बिंद विनीत राय हत्याकांड का नामजद आरोपी था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह कटरा गैंग से जुड़ा बताया जा रहा था। मामले के मुख्य आरोपी और गैंग सरगना शंकर पांडे पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सुरक्षा एजेंसियां उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। विनीत राय हत्याकांड को लेकर पहले से ही पुलिस और STF की टीमें सक्रिय थीं।

Advertisement