• होम
  • दिल्ली
  • जिला मजिस्ट्रेट (सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट) के सहयोग से अक्षा फाउंडेशन द्वारा केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल, पीतमपुरा के तत्वावधान में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट (सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट) के सहयोग से अक्षा फाउंडेशन द्वारा केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल, पीतमपुरा के तत्वावधान में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दिल्ली, अर्थ डे 2026 के अवसर पर श्री एस.एस. परिहार (आईएएस), जिला मजिस्ट्रेट (सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट) के सहयोग से अक्षा फाउंडेशन द्वारा केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल, पीतमपुरा के तत्वावधान में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मॉडल टाउन के विधायक एवं जिला विकास समिति के चेयरपर्सन […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 23, 2026 8:00 am IST, Published 3 weeks ago

दिल्ली, अर्थ डे 2026 के अवसर पर श्री एस.एस. परिहार (आईएएस), जिला मजिस्ट्रेट (सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट) के सहयोग से अक्षा फाउंडेशन द्वारा केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल, पीतमपुरा के तत्वावधान में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मॉडल टाउन के विधायक एवं जिला विकास समिति के चेयरपर्सन श्री अशोक गोयल देवराहा उपस्थित रहे। उनके साथ एसडीएम श्री मनोज कुमार (शकूर बस्ती), शिक्षा विभाग के उप निदेशक श्री प्रमोद कटारिया, खादी इंडिया के निदेशक श्री श्रीनिवास मीणा, डीडीएमए की प्रमुख सुश्री स्मृति सक्सेना तथा वन स्टॉप सखी केंद्र से श्रीमती उषा गांगुली ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर श्री अनुराग गर्ग, श्री नरेश ऐरन, श्री जयकिशन गोयल, श्री नवरत्न अग्रवाल (बीकानेरवाला), श्री मनमोहन गुप्ता, श्री राजपाल सोलंकी, श्री हरीश शर्मा, श्री अजय कुमार गुप्ता, सीए रंजन चोपड़ा, सीए संजय मित्तल एवं श्री ए.पी. शर्मा सहित अनेक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

कार्यक्रम की सफलता में केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता भाटिया का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण एवं सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।

इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय (सेंट्रल नॉर्थ) द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को पेंटिंग किट, प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार जिला कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए।

साथ ही, डीडीएमए एवं साइबर क्राइम सुरक्षा टीम द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु विशेष प्रस्तुतियां भी दी गईं। अक्षा फाउंडेशन द्वारा सभी अतिथियों को अपने कारीगरों द्वारा निर्मित सुंदर प्लांटर्स एवं “अर्थ ब्यूटी, आवर ड्यूटी” स्लोगन स्टैंडी भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। अक्षा फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयास सराहनीय हैं

Tags

Delhi IAS
Advertisement