• होम
  • दिल्ली
  • ईवी कार चलाकर पहुंचे दिल्ली सचिवालय कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा

ईवी कार चलाकर पहुंचे दिल्ली सचिवालय कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण का सन्देश देने के लिए ईवी कार चलाकर दिल्ली सचिवालय पहुंचे। कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली वासियों के सहयोग से […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 15, 2026 5:22 pm IST, Published 1 hour ago

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा शुक्रवार को ऊर्जा संरक्षण का सन्देश देने के लिए ईवी कार चलाकर दिल्ली सचिवालय पहुंचे। कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली वासियों के सहयोग से ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली में मेट्रो मंडे, दो वर्क फ्रॉम होम और न्यूनतम गाड़ियों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। सभी मंत्रीगण और अधिकारीगण भी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे और अपने लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करेंगे।

श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि श्रम मंत्रालय से एडवाइजरी भी जारी की गई है और इसे लेकर आज सुबह से उन्होंने दिल्ली के कई व्यापारियों व उद्योगपतियों से चर्चा भी की है। सभी लोग स्वतः प्रेरणा से प्रधानमंत्री जी के आवाह्न के साथ खड़े हैं और वर्क फ्रॉम होम और इलेक्ट्रिक पॉलिसी को लागू कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से ईंधन बचत और ऊर्जा के जिम्मेदार उपयोग अपील की गई, दिल्ली सरकार और दिल्ली वासी इसे पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।

कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली सरकार के मंत्री और अधिकारी सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, ईंधन की बचत और पर्यावरण हितैषी उपायों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। दिल्ली सरकार स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आधारित अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

Advertisement