IGI एयरपोर्ट पर CISF की आतंकवाद-रोधी मॉकड्रिल

नयी दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर CISF द्वारा आतंकवाद-रोधी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में दिल्ली पुलिस, NSG और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात या आतंकी स्थिति में सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय और ऑपरेशन क्षमता को […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 18, 2026 2:56 pm IST, Published 1 month ago

नयी दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर CISF द्वारा आतंकवाद-रोधी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में दिल्ली पुलिस, NSG और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात या आतंकी स्थिति में सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय और ऑपरेशन क्षमता को परखना था।

अभ्यास के दौरान एयरपोर्ट परिसर में अलग-अलग आपात स्थितियों का सिमुलेशन तैयार किया गया, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया। अधिकारियों के अनुसार इस तरह की ड्रिल नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, ताकि संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और किसी भी खतरे से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।

 

Tags

New Delhi
Advertisement