• होम
  • दिल्ली
  • 145 साल में पहली बार कॉलेज को मिली महिला प्रिंसिपल

145 साल में पहली बार कॉलेज को मिली महिला प्रिंसिपल

नई दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल पुराने इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्रिंसिपल नियुक्त किया है। कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल ने प्रो. सुसान एलियास को संस्थान का 14वां प्रिंसिपल चुना है। प्रो. एलियास 1 जून से पदभार संभालेंगी। वे मार्च 2016 से प्रिंसिपल रहे प्रो. जॉन वर्गीज की जगह लेंगी। 1881 […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 13, 2026 8:56 am IST, Published 41 seconds ago

नई दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल पुराने इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्रिंसिपल नियुक्त किया है। कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल ने प्रो. सुसान एलियास को संस्थान का 14वां प्रिंसिपल चुना है।

प्रो. एलियास 1 जून से पदभार संभालेंगी। वे मार्च 2016 से प्रिंसिपल रहे प्रो. जॉन वर्गीज की जगह लेंगी। 1881 में स्थापित दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध इस प्रतिष्ठित कॉलेज में अब तक सभी 13 प्रिंसिपल पुरुष रहे हैं।

डेटा साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की विशेषज्ञ प्रो. सुसान एलियास को शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव है। उनकी नियुक्ति को कॉलेज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement