• होम
  • दिल्ली
  • FY26 में अदाणी ग्रीन एनर्जी का जलवा, कोर EBITDA ₹10,865 करोड़

FY26 में अदाणी ग्रीन एनर्जी का जलवा, कोर EBITDA ₹10,865 करोड़

नई दिल्ली: कोर एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए रहा अदाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी का बिजली आपूर्ति से एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 24, 2026 4:38 pm IST, Published 2 hours ago

नई दिल्ली: कोर एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए रहा अदाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी का बिजली आपूर्ति से एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 में 8,818 करोड़ रुपए पर था। इस दौरान कंपनी का एबिटा मार्जिन 91 प्रतिशत रहा है। वहीं, वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में कंपनी का बिजली आपूर्ति से एबिटा 2,944 करोड़ रुपए रहा है, जो कि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के 2,453 करोड़ रुपए से सालाना आधार पर 20 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी की बिजली आपूर्ति से आय 11,602 करोड़ रुपए रही है, जो कि पिछले साल की आय 9,495 करोड़ रुपए से सालाना आधार पर 22 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में कंपनी की बिजली आपूर्ति से आय 3,094 करोड़ रुपए रही है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 2,666 करोड़ रुपए पर थी। पूरे वित्त वर्ष 26 के लिए कंपनी का कैश प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 5,399 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 में 4,871 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में कंपनी का कैश प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,494 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1,231 करोड़ रुपए था। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने कहा कि वित्त वर्ष 26 में कंपनी की एनर्जी सेल्स सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 37,567 मिलियन यूनिट्स हो गई है। कंपनी ने आगे कहा कि पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी ने 5.1 गीगावाट की ग्रीनफील्ड ऑपरेशनल क्षमता जोड़ी है। वित्त वर्ष 25 में यह आंकड़ा 3.3 गीगावाट था। इससे कंपनी की कुल ऑपरेशनल क्षमता बढ़कर 19.3 गीगावाट हो गई है। अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने कहा, “वित्त वर्ष 2026 अदाणी ग्रीन के इतिहास में एक ऐतिहासिक वर्ष रहा। कंपनी ने मजबूत परियोजना और परिचालन उत्कृष्टता के दम पर 5.1 गीगावाट की ग्रीनफील्ड क्षमता को चालू किया, जिससे उसकी कुल परिचालन क्षमता 19.3 गीगावाट तक पहुंच गई। यह वैश्विक स्तर पर किसी भी कंपनी (चीन के बाहर) द्वारा की गई सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड वार्षिक क्षमता विस्तार है। यह उपलब्धि न केवल भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में हमारी अग्रणी स्थिति को मजबूत करती है, बल्कि हमें एग्जीक्यूशन के एक नए स्तर पर भी ले जाती है।

Advertisement