• होम
  • दिल्ली
  • डॉ. अशोक भार्गव को विश्व हिन्दी परिषद का कार्यकारी सदस्य मनोनीत करने पर हार्दिक बधाई

डॉ. अशोक भार्गव को विश्व हिन्दी परिषद का कार्यकारी सदस्य मनोनीत करने पर हार्दिक बधाई

नई दिल्ली/लखनऊ/इंदौर : रीवा एवं शहडोल संभाग के पूर्व संभागीय आयुक्त, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव को विश्व हिन्दी परिषद का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार द्वारा किया गया है। विश्व हिन्दी परिषद हिन्दी सहित समस्त भारतीय भाषाओं के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 23, 2026 1:00 am IST, Published 22 minutes ago

नई दिल्ली/लखनऊ/इंदौर : रीवा एवं शहडोल संभाग के पूर्व संभागीय आयुक्त, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव को विश्व हिन्दी परिषद का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार द्वारा किया गया है। विश्व हिन्दी परिषद हिन्दी सहित समस्त भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं वैश्विक प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित अग्रणी संस्था है। इसका लक्ष्य हिन्दी को विश्वभाषा के गौरवपूर्ण स्थान तक पहुँचाना है।

डॉ. विपिन कुमार ने डॉ. भार्गव के प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता, सांगठनिक कौशल एवं हिन्दी के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। परिषद को विश्वास है कि डॉ. भार्गव के जुड़ने से परिषद की गतिविधियों को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलेगी। साथ ही सदस्यता विस्तार एवं सांस्कृतिक आयोजनों को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य यार्लगड्ढा लक्ष्मी प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. देवी प्रसाद मिश्रा एवं राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक डॉ. नन्दकिशोर साह सहित समस्त पदाधिकारियों ने डॉ. भार्गव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

डॉ. भार्गव नागरी लिपि परिषद के अध्यक्ष, विश्व हिन्दी परिषद के आजीवन सदस्य, ख्यातिप्राप्त लेखक, विचारक एवं ओजस्वी वक्ता हैं। उनका मानना है: _”हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान और भारत की आत्मा है। हिन्दी को विश्वभाषा बनाने के लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना होगा।”_

Advertisement