नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आज NEET पेपर लीक के चलते सुसाइड करने वाली छात्रा अंशिका के परिवार जनों से मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि देश के बच्चों को खुदकुशी पर मजबूर करने वाला यह महापाप बर्दाश्त नहीं होगा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब आज अंशिका के माता पिता से मिलने मॉडल टाउन, नई दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि कि छात्रा के माता पिता घर पर नहीं थे, उन्होंने स्थानीय लोगों से पूरी जानकारी ली, और उसके बाद मोबाइल से उनसे बात की।
उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि एक छोटे से कमरे में वो छात्रा अपने माता पिता के साथ रहती थी, एक गरीब परिवार की बच्ची थी वो, जब उसको पता चला कि पेपर लीक हो गया और पुनः से पेपर होगा तो वो इतनी हताश हो गई कि उसने आत्माहत्या करने का फैसला कर लिया और आज वो इस दुनिया में नहीं है। उनके माता पिता भी यहां नहीं है और यह भी सुनने में आया है कि उनके माता पिता पर दबाव बनाया जा रहा है। हमने फोन पर उनसे बात कर उन्हें यह आश्वस्त किया है कि उन्हें किसी भी प्रकार कि जरूरत हो तो हम उनके साथ खड़े है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यह मांग करते हुए कहा कि लीक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त किया जाए और दोषियों को सख्त सजा मिले। अंशिका को न्याय दिलाकर रहेंगे। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा भी उपस्थित थे।