• होम
  • दिल्ली
  • अर्थ दिवस पर विदेशी प्रतिनिधियों संग ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया बढ़ावा

अर्थ दिवस पर विदेशी प्रतिनिधियों संग ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया बढ़ावा

नई दिल्ली: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए, “आज एक पेड़ लगाइए, उसे कल संभालिए और आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा भविष्य दीजिए” का संदेश देते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने ‘अर्थ […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 22, 2026 6:27 pm IST, Published 2 hours ago

नई दिल्ली: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए, “आज एक पेड़ लगाइए, उसे कल संभालिए और आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा भविष्य दीजिए” का संदेश देते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने ‘अर्थ दिवस’ के अवसर पर नेहरू पार्क में परिषद द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ सहभागिता की। उन्होंने बताया अर्थ दिवस के अवसर को खास बनाने के लिए NDMC ने आज एक बड़ा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कई देशों के दूतावासों और उच्चायोगों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें पोलैंड के काउंसलर श्री Jakub Flasiński, श्रीलंका की राजदूत सुश्री Mahishini Colonne, मलेशिया के हाई कमिश्नर H.E. Dato’ Muzafar Shah Mustafa, पुर्तगाल के राजदूत  João Manuel Mendes Ribeiro de Almeida, सेशेल्स की हाई कमिश्नर H.E.  Harisoa Lalatiana Accouche, फिलीपींस की डिप्टी हेड ऑफ मिशन  Maria Cynthia P. Pelayo और गुयाना की काउंसलर  Ronalda Edwards Horatio शामिल रहे।

चहल ने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री के उस विचार को आगे बढ़ाती है, जिसमें लोगों की भागीदारी से पर्यावरण को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी भावनाओं से भी जुड़ा है, जिसमें हम अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाकर प्रकृति की देखभाल का संदेश देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि NDMC ने दिल्ली में मौजूद विभिन्न दूतावासों और उच्चायोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सहयोग बढ़ सके। इससे भारत की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और नेतृत्व भी सामने आता है। चहल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विदेशी प्रतिनिधि, आम लोग और प्रशासन एक साथ आते हैं और “एक पेड़ माँ के नाम” का संदेश मजबूत होता है। इससे शहर को और ज्यादा हरा-भरा और स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “‘एक पेड़ माँ के नाम’ सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक और सामाजिक जिम्मेदारी है, जो हमें अपनी माँ का सम्मान करने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित करती है।” उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और हर रविवार के साथ-साथ अन्य दिनों में भी वृक्षारोपण किया जा रहा है, ताकि इसका प्रभाव बना रहे और यह एक जन आंदोलन का रूप ले सके।

सभी विदेशी प्रतिनिधियों ने परिषद् की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, बल्कि देशों के बीच आपसी समझ और अच्छे संबंधों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने NDMC के इस प्रयास की तारीफ की कि उसने अलग-अलग देशों के लोगों को एक अच्छे मकसद के लिए एक साथ जोड़ा, जिससे लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ता है और एक हरित व बेहतर भविष्य के लिए सबकी साझा जिम्मेदारी मजबूत होती है।

इस अवसर पर श्री कुलजीत सिंह चहल ने भाग लेने वाले सभी दूतावासों और उच्चायोगों का धन्यवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री जी के विज़न को आगे बढ़ाने में उनका सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों की लगातार भागीदारी से NDMC आगे भी शहर को साफ, हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए अपने प्रयास और मजबूत करेगा। चहल ने कहा कि हम आगे भी ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रखेंगे, ताकि पर्यावरण का संरक्षण प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि NDMC नियमित रूप से वृक्षारोपण और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि शहर को और ज्यादा हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

इस कार्यक्रम में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ-साथ NDMC स्कूलों के शिक्षको, बागवानी विभाग के निदेशक व सलाहकार, तथा बागवानी, स्वास्थ्य, सिविल और बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने मिलकर पृथ्वी दिवस पर इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में योगदान दिया।

Advertisement