• होम
  • दिल्ली
  • 5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर बढ़ा बोझ

5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी पर बढ़ा बोझ

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 5 दिनों में यह दूसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 83 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 19, 2026 10:33 am IST, Published 23 hours ago

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 5 दिनों में यह दूसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 83 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सीधे तौर पर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है, जिससे अन्य वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा होने की आशंका रहती है।

तेल कंपनियों की ओर से की गई इस बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है।

दिल्ली में अब पेट्रोल 98.64 रुपए प्रति लीटर,डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर है | कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपए प्रति लीटर, डीजल की कीमत 96.07 रुपए प्रति लीटर है और मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपए प्रति लीटर, डीजल की कीमत 94.08 रुपए प्रति लीटर है |

 

Advertisement