• होम
  • दिल्ली/NCR
  • शाहदरा के बिहारी कॉलोनी में गाड़ियों में लगी आग, दमकल मौके पर

शाहदरा के बिहारी कॉलोनी में गाड़ियों में लगी आग, दमकल मौके पर

पूर्वी दिल्ली के बिहारी कॉलोनी इलाके में रेलवे लाइन के पास खड़ी कई गाड़ियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। घटना फर्श बाज़ार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 15, 2026 7:10 pm IST, Published 1 month ago

पूर्वी दिल्ली के बिहारी कॉलोनी इलाके में रेलवे लाइन के पास खड़ी कई गाड़ियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

घटना फर्श बाज़ार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैलती दिखाई दी, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है और एहतियातन इलाके को घेर लिया गया है।

फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Tags

Delhi Fire
Advertisement