नई दिल्ली/ लखनऊ/रांची/आरा। विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने श्री मनोज कुमार सिंह को झारखंड राज्य का महामंत्री मनोनीत किया है। परिषद ने विश्वास जताया है कि श्री सिंह संगठन के मूल उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसके वैश्विक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विश्व हिंदी परिषद भारतीय भाषाओं के समन्वित विकास के माध्यम से राजभाषा हिंदी को राष्ट्रव्यापी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने के लिए कार्यरत एक प्रमुख वैश्विक संस्था है। परिषद हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए निरंतर सक्रिय है तथा अपने उद्देश्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इस अवसर परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी.पी. मिश्रा तथा राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक डॉ. नन्दकिशोर साह ने श्री सिंह को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
परिषद ने बताया कि श्री मनोज कुमार सिंह को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव, हिंदी प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान तथा विभिन्न राजभाषा गतिविधियों में उल्लेखनीय सहभागिता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है।
वर्तमान में श्री मनोज कुमार सिंह गेल (इंडिया) लिमिटेड, राँची में हिंदी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे भारतीय वायु सेना में लगभग 20 वर्षों तक देश की सेवा कर चुके हैं। राजभाषा एवं हिंदी विषयक अनेक राष्ट्रीय कार्यशालाओं, संगोष्ठियों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में वे मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
श्री सिंह के मनोनयन पर राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक डॉ. नन्दकिशोर साह, डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी चीन, ओड़िशा इकाई के अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिंह, महामंत्री श्री गोबिंद चौधरी, सुश्री संगीता बनाफर सहित विश्व हिंदी परिषद के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों, पत्रकारों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
हिंदी जगत से जुड़े लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व एवं अनुभव से झारखंड में हिंदी के प्रचार-प्रसार को नई गति मिलेगी और परिषद के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।