• होम
  • मनोरंजन
  • ऐश्वर्या राय के ट्रोलर्स पर बुरी तरह भड़कीं कंगना रनोट

ऐश्वर्या राय के ट्रोलर्स पर बुरी तरह भड़कीं कंगना रनोट

कहा- ‘रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत डाल लो’ नई दिल्ली/मुंबई : ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही ट्रोलिंग के बीच अब ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनोट खुलकर ऐश्वर्या के समर्थन में उतर आई हैं। कंगना ने ऐश्वर्या का […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 25, 2026 11:32 am IST, Published 1 hour ago

कहा- ‘रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत डाल लो’

नई दिल्ली/मुंबई : ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही ट्रोलिंग के बीच अब ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनोट खुलकर ऐश्वर्या के समर्थन में उतर आई हैं। कंगना ने ऐश्वर्या का मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए एक बेहद तीखा और बेबाक पोस्ट साझा किया है। हालांकि, इस सपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग कंगना को उनका पुराना इतिहास भी याद दिला रहे हैं, जब उन्होंने खुद सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन पर तीखे तंज कसे थे।

‘ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए नहीं आई हैं’ — कंगना

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऐश्वर्या राय की कांस की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगाई। कंगना ने लिखा:

“फैशन और स्टाइल इंसान की अपनी पहचान और खुद को जाहिर करने का तरीका होता है। हर व्यक्ति अपनी जिंदगी और सोच को अपने तरीके से दिखाता है। कोई भी महिला किसी को कुछ साबित करने या खुश करने की जिम्मेदार नहीं है। ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिन्हें उन्हें किसी और तरह से देखना है, वो पहले खुद दिखाएं कि उनमें क्या खास है।”

कंगना यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे उम्र को लेकर निशाना साधने वालों को दोटूक शब्दों में कहा, “वह यहाँ किसी को खुश करने नहीं आई हैं। वह शानदार हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब इसकी आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।”

आलिया भट्ट द्वारा रिप्लेस किए जाने की अफवाहें हुईं गलत साबित

इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की एंट्री थोड़ी देरी से हुई। जब उनसे पहले लोरियल पेरिस (L’Oreal Paris) की तरफ से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कांस के रेड कार्पेट पर वॉक किया, तो मीडिया और सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि आलिया ने ऐश्वर्या को रिप्लेस कर दिया है।

लेकिन, क्लोजिंग सेरेमनी से ठीक पहले ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ग्रैंड एंट्री मारकर इन सभी दावों और अफवाहों को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। ऐश्वर्या ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल के डिजाइनर गाउन में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा और उसके बाद एक खूबसूरत ब्लश पिंक ड्रेस में इवेंट की रौनक बढ़ाई।

Advertisement