साउथ सुपरस्टार Ram Charan की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में OTT की दुनिया के चर्चित स्टार Divyenndu Sharma यानी ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया भी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
करीब 350 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बड़े स्केल, जबरदस्त एक्शन और देसी इमोशन्स का तगड़ा पैकेज लग रही है। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि इसे वृद्दि सिनेमाज, माइथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
पेड्डी के ट्रेलर में Ram Charan तीन अलग-अलग अवतारों में दिखाई दे रहे हैं। कहीं वह गांव के क्रिकेटर के रूप में नजर आते हैं तो कहीं दमदार पहलवान के अवतार में। ट्रेलर में उनका रफ एंड इंटेंस लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
फिल्म की कहानी गांव, खेल, संघर्ष और इमोशन्स के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। ट्रेलर में एक्शन सीक्वेंस और सिनेमैटिक विजुअल्स ने फिल्म को बड़े लेवल का मास एंटरटेनर साबित कर दिया है।
OTT की सुपरहिट सीरीज Mirzapur से पहचान बनाने वाले Divyenndu Sharma इस फिल्म में निगेटिव शेड वाले किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें “OTT का सबसे खतरनाक विलेन” बताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म में Janhvi Kapoor लीड फीमेल रोल में नजर आएंगी। वहीं Jagapathi Babu और Shiva Rajkumar भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
ट्रेलर में सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस काफी दमदार लग रही है, जिससे फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता A. R. Rahman ने तैयार किया है। फिल्म के गाने “चिकिरी चिकिरी” और “राई राई रा रा” पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं।
“चिकिरी चिकिरी” 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जबकि दूसरा गाना भी करोड़ों व्यूज हासिल कर चुका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही कुछ घंटों में 100K डॉलर का आंकड़ा पार हो गया। इससे साफ है कि पेड्डी को लेकर इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त बज बना हुआ है।
पेड्डी का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को रखा गया है, जबकि फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नॉर्थ इंडिया में इसे जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा।