• होम
  • मनोरंजन
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे प्रकाश राज

पीएम मोदी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे प्रकाश राज

 ट्रोलर्स ने पूछा- ‘आपने देश के लिए क्या किया?’ नई दिल्ली: अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। पीएम मोदी के ‘चाय बेचने’ वाले […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 1, 2026 11:15 am IST, Published 3 weeks ago

 ट्रोलर्स ने पूछा- ‘आपने देश के लिए क्या किया?’

नई दिल्ली: अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। पीएम मोदी के ‘चाय बेचने’ वाले अतीत पर सवाल उठाते हुए प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद वह नेटिजंस के निशाने पर आ गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर एक यूजर के पोस्ट से शुरू हुआ। उस यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए लिखा था:

“मुझे पूरा यकीन है कि मोदी न तो चाय बेचने वाले थे और न ही भिखारी थे, वह पैदाइशी झूठे हैं।”

इस पोस्ट को री-शेयर (React) करते हुए प्रकाश राज ने आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने लिखा:

“मुझे नहीं पता कि उन्होंने कभी चाय बेची थी या भीख मांगी थी या नहीं। लेकिन मैं उनके झूठों का गवाह रहा हूं। बताइए मेरी इस बात से कौन-कौन सहमत है? सिर्फ पूछ रहा हूं।”

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

प्रकाश राज का यह ट्वीट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीएम मोदी पर इस तरह के तंज को लेकर लोगों ने अभिनेता की क्लास लगानी शुरू कर दी। यूजर्स ने प्रकाश राज को आड़े हाथों लेते हुए उनके ‘राष्ट्र निर्माण में योगदान’ पर ही सवाल खड़े कर दिए।

एक नाराज यूजर ने लिखा:

  • “जब किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई ठोस बात नहीं मिलती और आप उस पर शारीरिक रूप से भी हमला नहीं कर सकते, तब आप उसके चरित्र हनन और तंज कसने का सहारा लेने लगते हैं।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने प्रकाश राज को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए लिखा:

  • “आपको सिर्फ आलोचना करने के बजाय देश को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। बेकार की बातें करने और सरकार की आलोचना करने के बजाय राष्ट्र निर्माण में मदद कीजिए। क्या आपने कभी सरकार या देश के लिए कुछ किया है? लोग हमेशा यही क्यों सोचते हैं कि सरकार उन्हें मुफ्त सुविधाएं देती रहे? नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।”

पहले भी विवादों में रहे हैं प्रकाश राज

यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने पीएम मोदी या केंद्र सरकार पर इस तरह का हमला बोला है। वह लंबे समय से सरकार की नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। हालांकि, इस बार पीएम मोदी के व्यक्तिगत जीवन और उनके संघर्ष के दिनों पर की गई टिप्पणी लोगों को नागवार गुजरी है, जिसके चलते उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Tags

Advertisement