मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री Shraddha Kapoor एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम लेखक-निर्देशक Rahul Mody के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन अक्सर उन्हें साथ देखा जाता है।
हाल ही में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल मोदी की तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल के नए विज्ञापन की सराहना करते हुए उन्हें ‘प्रतिभाशाली’ बताया।
श्रद्धा ने विज्ञापन में नजर आईं अभिनेत्री Aneet Padda की भी जमकर तारीफ की और लिखा कि उनका अभिनय बेहद शानदार है। इसके साथ ही राहुल मोदी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “ये लेखक-निर्देशक कितने प्रतिभाशाली हैं।”

श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की खबरें साल 2024 की शुरुआत में सामने आई थीं, जब दोनों को मुंबई में एक साथ डिनर डेट के बाद स्पॉट किया गया था। इसके बाद कई मौकों पर दोनों साथ नजर आए, जिसमें Anant Ambani and Radhika Merchant pre-wedding celebrations भी शामिल है।
पिछले साल जून में श्रद्धा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए राहुल के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसे फैंस ने उनके रिश्ते की ‘ऑफिशियल हिंट’ माना।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही मराठी लोक कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक ‘ईथा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अपनी सुपरहिट फिल्म Stree के अगले पार्ट और फिल्म ‘नागिन’ में भी दिखाई देंगी।