• होम
  • मनोरंजन
  • 25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई : अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म ने 2 हफ्ते पूरे होने से पहले ही 120 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है, […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 29, 2026 2:20 pm IST, Published 3 weeks ago

मुंबई : अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म ने 2 हफ्ते पूरे होने से पहले ही 120 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है, लेकिन अब फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद फिल्म का आइकॉनिक और क्लासिकल गाना ‘ओ री ओ सांवरिया’ रिलीज कर दिया गया है। ‘ओ री ओ सांवरिया’ गाना रिलीज के साथ ही पसंद किया जा रहा है, क्योंकि गाने में तब्बू और अक्षय कुमार की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा रही है। तब्बू क्लासिकल डांस करते हुए बहुत प्यारी लग रही हैं, जबकि अक्षय कुमार तब्बू के प्यार में खोए दिख रहे हैं। गाना भुल-भुलैया-3 के ‘आमी जे तोमार’ 3.0 से काफी मिलता जुलता है, जिसमें पहले माधुरी और विद्या बालन का शानदार क्लासिकल डांस था, हालांकि संगीत और लिरिक्स दोनों काफी अलग हैं।

गाने को श्रेया घोषाल, जावेद अली और पृथ्वी गंधर्व ने अपनी मीठी आवाज दी है, और यतींद्र मिश्र ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि लंबे अरसे के बाद तब्बू और अक्षय कुमार को एक साथ स्क्रीन पर देखा गया है। आखिरी बार दोनों ने फिल्म हेरा-फेरी में साथ में काम किया था, और अब 25 साल बाद दोनों को साथ में काम करने का मौका मिला है। भले ही फिल्म में तब्बू का स्क्रीनप्ले काफी कम है, लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग की भरपूर तारीफ हो रही है। बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म लगभग 120 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है और वैश्विक स्तर पर आंकड़ा इससे ज्यादा है। ऐसा होना भी लाजमी है क्योंकि खट्टा मीठा के बाद अक्षय कुमार और निर्देशन प्रियदर्शन की जोड़ी ने पर्दे पर वापसी की है। अक्षय कुमार और निर्देशन प्रियदर्शन की जोड़ी ने सिनेमा में कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी है, जिसनें हेरा-फेरी, गरम मसाला और खट्टा-मीठा शामिल है। इस जोड़ी ने 16 साल बाद पर्दे पर वापसी की है और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी भी उतरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रफ्तार के बीच फिल्म ने अपनी जगह स्थापित की है।

Tags

new
Advertisement