हैदराबाद। तेलंगाना सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने और लोगों को जागरूक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उद्योग और आईटी मंत्री D. Sridhar Babu ने ‘स्वस्थ तेलंगाना’ के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
हैदराबाद में आयोजित Global Oral Cancer Awareness Marathon को हरी झंडी दिखाते हुए मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने गुटखा, पान मसाला, खैनी और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर चेतावनी दी और कहा कि ये आदतें गंभीर बीमारियों, खासकर Oral Cancer का कारण बन सकती हैं। सरकार इन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने योग, व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जागरूकता ही बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।
रायदुर्गम स्थित सत्व नॉलेज पार्क में आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्या में आईटी पेशेवर, डॉक्टर, युवा और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि समय रहते जांच और सही इलाज से ओरल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी नियंत्रित किया जा सकता है।