श्रीनगर में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान की समीक्षा

श्रीनगर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोक भवन, श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर” अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग और संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। उपराज्यपाल ने अभियान के तहत अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी ली […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 3, 2026 9:51 pm IST, Published 1 month ago

श्रीनगर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोक भवन, श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर” अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग और संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

उपराज्यपाल ने अभियान के तहत अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी ली और जमीनी स्तर पर इसके प्रभाव का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया जाए तथा युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। बैठक में नशा तस्करी पर नियंत्रण, पुनर्वास केंद्रों की कार्यप्रणाली और प्रभावित युवाओं के पुनर्वास पर भी चर्चा हुई।

Gauravshali Bharat

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने और प्रभावी रणनीति के साथ काम करने पर जोर दिया, ताकि जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को शीघ्र हासिल किया जा सके।

Advertisement