जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और यात्रा में भक्तों का जनसैलाब लगातार जारी है। वीरवार को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से कुल 8,150 शिवभक्त पवित्र गुफा की ओर आगे बढ़े हैं।
बालटाल मार्ग: इस रूट से 2,370 पुरुष, 845 महिलाएं, 13 बच्चे, 194 साधु, 20 साध्वियां और 3 अन्य श्रद्धालुओं सहित कुल 3,445 यात्री रवाना हुए।
पहलगाम मार्ग: इस रूट से 3,293 पुरुष, 1,115 महिलाएं, 2 बच्चे, 238 साधु और 57 साध्वियों को मिलाकर कुल 4,705 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के लिए निकला।
कुल आवाजाही: यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 56,063 श्रद्धालु जम्मू से बाबा के दरबार के लिए रवाना हो चुके हैं, जिनमें 49,860 पुरुष, 4,960 महिलाएं, 15 बच्चे, 432 साधु, 77 साध्वियां और 3 अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
वाहन संचालन: यात्रियों की सुविधा के लिए बालटाल रूट पर 168 वाहन (71 बसें, 22 मिनी बसें और 75 हल्के वाहन) और पहलगाम रूट पर 166 वाहन (104 बसें, 33 मिनी बसें और 29 हल्के वाहन) संचालित हुए। दोनों मार्गों को मिलाकर कुल 334 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है।
सुरक्षा व व्यवस्था: प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात और अन्य सभी जरूरी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा सुगम हो सके।
अधिकृत केंद्रों से पंजीकरण: गांदरबल जिला प्रशासन ने मनीगाम ट्रांजिट कैंप में ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण में कुछ गड़बड़ियों का संज्ञान लिया है और स्पष्ट किया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सतर्कता: श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत पंजीकरण केंद्रों से ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं तथा पैसे लेकर पंजीकरण कराने का दावा करने वाले किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं।
हेल्पलाइन नंबर: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत बालटाल बेस कैंप के अधिकारियों या जिला नियंत्रण कक्ष, गांदरबल को इन नंबरों पर दें: 0194-2416260, 0194-2416261, 0194-2416229।