live News
कोलकाता में सोना पप्पू के घर ED का छापा, फ्लैट देने के नाम पर गबन का आरोप
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. मशहूर रियल स्टेट डेवलपर ‘सोना पप्पू’ के आवास और उनसे जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी की जा रही है. आरोप है कि फ्लैट देने के नाम पर ग्राहकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की गई है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कोलकाता में रियल एस्टेट डेवलपर सोना पप्पू के आवास पर छापेमारी शुरू कर दी है. ये कार्रवाई फ्लैट देने के नाम पर ग्राहको से जमा किए गए पैसों की हेराफेरी और गबन के आरोपों के तहत की जा रही है.