live News
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए; थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे, कल 11 बजे शपथ
सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब वे जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।

