live News
Shubhendu Adhikari Oath Ceremony Live: बंगाल को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, 11 बजे लेंगे शपथ
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया है, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
कोलकाता में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नव-निर्वाचित विधायकों ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया। इसके बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर विधायक दल का नेता घोषित कर दिया गया।