शिंदे के साथ मंच पर पहुंचे UBT सांसद, बदलेंगे सियासी समीकरण

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की चर्चा से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 22, 2026 5:59 pm IST, Published 2 hours ago

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की चर्चा से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर ने शिंदे के साथ मंच साझा किया। इसके बाद उनके शिवसेना में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया।

इस घटनाक्रम को शिवसेना (UBT) के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि लोकसभा में पार्टी की मौजूदगी और संगठनात्मक ताकत पर इसका असर पड़ सकता है। वहीं शिंदे गुट इसे अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता के तौर पर देख रहा है।

महाराष्ट्र में पिछले कुछ वर्षों से शिवसेना के भीतर चली आ रही राजनीतिक खींचतान के बीच यह बदलाव राज्य की सियासत में नए समीकरण बना सकता है। आने वाले दिनों में इसका असर गठबंधन राजनीति, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीतियों पर भी दिखाई दे  है।

Advertisement