• होम
  • देश
  • TMC को एक और झटका,एक हफ्ते में तीसरे सांसद का पार्टी से किनारा

TMC को एक और झटका,एक हफ्ते में तीसरे सांसद का पार्टी से किनारा

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर पार्टी छोड़ने वाले वह तीसरे राज्यसभा सांसद हैं, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। इससे […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 11, 2026 12:51 pm IST, Published 2 hours ago

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर पार्टी छोड़ने वाले वह तीसरे राज्यसभा सांसद हैं, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है।

इससे पहले राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव भी पार्टी से अलग हो चुके हैं। अब प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में TMC के सांसदों की संख्या घटकर 10 रह जाने की बात कही जा रही है। प्रकाश चिक बराइक ने अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति को सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध किया। अपने पत्र में उन्होंने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभापति और राज्यसभा सचिवालय का आभार भी व्यक्त किया।

हाल के घटनाक्रम TMC के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलते समीकरणों के बीच पार्टी के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों के अलग होने से संगठनात्मक स्थिति पर असर पड़ सकता है।

प्रकाश चिक बराइक इससे पहले अलीपुरद्वार लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। उनके इस्तीफे को राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे के कारणों पर सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की है। फिलहाल, उनके इस्तीफे के बाद TMC के भीतर और राज्य की राजनीति में आगे क्या बदलाव होते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

Advertisement