• होम
  • देश
  • प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य दुनिया भर में कार्यरत भारतीय मूल के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और पेशेवरों को भारत के प्रमुख शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों से जोड़ना है, ताकि देश में […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 2, 2026 4:08 pm IST, Published 1 hour ago

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य दुनिया भर में कार्यरत भारतीय मूल के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और पेशेवरों को भारत के प्रमुख शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों से जोड़ना है, ताकि देश में अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास को नई गति मिल सके।

यह योजना भारत के अनुसंधान एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ वैश्विक भारतीय प्रतिभाओं की विशेषज्ञता का लाभ देश को दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके तहत चयनित फेलो देश के प्रतिष्ठित सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों में कार्य कर सकेंगे।

योजना के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तकनीक, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन, अंतरिक्ष एवं रक्षा, अगली पीढ़ी के संचार नेटवर्क, कृषि तकनीक, परमाणु ऊर्जा तथा अन्य रणनीतिक क्षेत्रों सहित 13 प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।

PMRC योजना तीन प्रमुख श्रेणियों में अवसर प्रदान करती है— यंग रिसर्च फेलो, सीनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च चेयर। इसके माध्यम से शुरुआती करियर के शोधकर्ताओं से लेकर विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों तक को भारत में शोध कार्य करने का अवसर मिलेगा। चयनित फेलो को फेलोशिप, अनुसंधान अनुदान, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं तक पहुंच और देश के अग्रणी संस्थानों के साथ काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

योजना के तहत देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों को अग्रणी संस्थान के रूप में चुना गया है, जिनमें IIT Delhi, IIT Bombay, IIT Madras, IITKanpur, IIT Hyderabad, IIT (ISM) Dhanbad और IIS Bengaluru शामिल हैं।

इस योजना का उद्देश्य भारत को अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाना है। सरकार का मानना है कि विश्वभर में कार्यरत भारतीय मूल के विशेषज्ञों की भागीदारी से देश के अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को नई ऊर्जा मिलेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए: PMRC पोर्टल

 

Advertisement