• होम
  • देश
  • अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, ED का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए हो रहा

अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, ED का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए हो रहा

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल  ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल भ्रष्टाचार रोकने के लिए नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं को डराने और दूसरी पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 9, 2026 5:05 pm IST, Published 3 weeks ago

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल  ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल भ्रष्टाचार रोकने के लिए नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं को डराने और दूसरी पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा, “ आज पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड चल रही है। जब से देश में मोदी सरकार आई है, हमने देखा है कि CBI और ED एक के बाद एक करप्शन और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि दूसरी पार्टियों को तोड़ने और दूसरे पॉलिटिकल नेताओं को धमकाकर BJP में शामिल करने का काम कर रहे हैं। ED की यह रेड भी उसी दिशा में एक एक्शन है।”

AAP प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, ED की कार्रवाई को लेकर अभी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Tags

AAP BJP CBI panjab
Advertisement