• होम
  • देश
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेट्रो और डीटीसी बस से किया सफर, ‘मेट्रो मंडे’ से दिया जनभागीदारी का संदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेट्रो और डीटीसी बस से किया सफर, ‘मेट्रो मंडे’ से दिया जनभागीदारी का संदेश

नई दिल्ली:दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ जन-अभियान के अंतर्गत शुरू की गई ‘मेट्रो मंडे’ पहल में भाग लेते हुए सार्वजनिक परिवहन, ईंधन संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की अपील पर दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों व सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 18, 2026 3:10 pm IST, Published 17 hours ago

नई दिल्ली:दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ जन-अभियान के अंतर्गत शुरू की गई ‘मेट्रो मंडे’ पहल में भाग लेते हुए सार्वजनिक परिवहन, ईंधन संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की अपील पर दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों व सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने कार्यालय पहुंचने के लिए मेट्रो रेल व दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों का उपयोग किया।

मुख्यमंत्री ने अपने दिन की शुरुआत जनभागीदारी के संदेश के साथ की। वह अपने आवास से लोक निवास में उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के लिए पैदल पहुंचीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की और वहां से आईटीओ मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली मेट्रो सेवा का उपयोग किया। आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय दिल्ली सचिवालय तक जाने के लिए फीडर बस सेवा का उपयोग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह और श्री रविन्द्र इंद्राज भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देना है कि राष्ट्रहित में किया गया छोटा-सा प्रयास भी देश की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक संतुलन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Gauravshali Bharat

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की जो अपील की गई है, दिल्ली सरकार उसे जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि ‘मेट्रो मंडे’ उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से लोगों को सप्ताह में कम-से-कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सरकारी स्तर पर भी कई बड़े कदम उठा रही है। इनमें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था, सरकारी वाहनों के उपयोग में कटौती, ऑनलाइन बैठकों को बढ़ावा तथा सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग जैसी पहल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मेट्रो-डीटीसी बसों का अधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करेगा, बल्कि ट्रैफिक जाम और प्रदूषण को कम करने में भी प्रभावी भूमिका निभाएगा। दिल्ली सरकार का उद्देश्य राजधानी को अधिक स्वच्छ, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

Gauravshali Bharat

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि सभी नागरिक यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे न केवल देश के लिए ईंधन की बचत होगी, बल्कि दिल्ली में प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को कम करने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि लोग अपनी दिनचर्या में मेट्रो, डीटीसी बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों को शामिल करना शुरू करें, तो राजधानी को अधिक स्वच्छ, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि ‘मेट्रो मंडे’ के अंतर्गत दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित दिल्ली का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जाएगा।

Advertisement