• होम
  • देश
  • ECI के स्पेशल ऑब्जर्वर रहे सुभ्रता गुप्ता बने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार

ECI के स्पेशल ऑब्जर्वर रहे सुभ्रता गुप्ता बने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक अहम प्रशासनिक फैसला सामने आया है। चुनाव आयोग द्वारा नवंबर 2025 में बंगाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए रिटायर्ड IAS अधिकारी सुभ्रता गुप्ता को अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने मतदाता […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 9, 2026 7:24 pm IST, Published 3 days ago

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक अहम प्रशासनिक फैसला सामने आया है। चुनाव आयोग द्वारा नवंबर 2025 में बंगाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए रिटायर्ड IAS अधिकारी सुभ्रता गुप्ता को अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुभ्रता गुप्ता को विशेष जिम्मेदारी सौंपी थी। अब सरकार बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम भूमिका दी गई है।Gauravshali Bharat

राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विपक्ष इस फैसले पर सवाल उठा सकता है, जबकि सरकार इसे प्रशासनिक अनुभव और चुनावी प्रबंधन क्षमता के आधार पर लिया गया निर्णय बता रही है।

Advertisement